सागर मौसम, मौसम ब्रेकिंग (सागर): बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब का असर दूसरे दिन भी सागर में बना हुआ है। गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाए हैं और हवाएं चलने से वातावरण में ठंडक घुली है।
सुबह करीब 10.30 बजे शहर में बूंदाबांदी हुई, जबकि ग्रामीण इलाकों और रहली क्षेत्र में सुबह से हल्की बारिश दर्ज की गई। बेमौसम हुई इस बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
इस समय सागर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम पारा 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे रात के समय ठंडक का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 1 नवंबर तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: पहाड़ों पर बर्फबारी से बदला मौसम का मिजाज, IMD का 24 राज्यों में बारिश का अलर्ट
इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना है। आगामी 24 घंटों में जिले में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद में लगातार बारिश और बिजली संकट से जनजीवन अस्त-व्यस्त
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब के कारण रांची में बारिश से कुम्हारों के दीये गीले






