हरियाणा में 13 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा: हिसार में 12.7°C तापमान

हरियाणा मौसम: राज्य में दिवाली से पहले ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। हिसार का बालसमंद क्षेत्र 12.7°C तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं के साथ ठंड और बढ़ने की संभावना है।

प्रतीकात्मक तस्वीर: हरियाणा मौसम
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Narendra verma / Pexels

हरियाणा मौसम, मौसम ब्रेकिंग (हिसार): हरियाणा में इस बार दिवाली से पहले ही ठंड ने अपनी रफ्तार पकड़ने लगी है। मौसम में आए अचानक बदलाव के बाद प्रदेश में पहली बार न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।

हिसार का बालसमंद क्षेत्र 12.7°C न्यूनतम तापमान के साथ पूरे राज्य में सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दो दिनों में हुई हल्की बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में यह गिरावट दर्ज की गई है।

राज्य के औसतन न्यूनतम तापमान में 0.4°C की कमी आई है, जिससे सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड का असर और तेज होगा।

यह भी पढ़ें: यूपी में तूफान अर्नब का असर, 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार

28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 30 और 31 अक्टूबर को भी राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

बारिश के इस दौर से दिन और रात दोनों के तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि इस समय दो अलग-अलग मौसमी गतिविधियां सक्रिय हो रही हैं।

यह भी पढ़ें: Punjab Weather: पंजाब में अगले दो दिनों के लिए बारिश की चेतावनी, ठंड और बढ़ेगी

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है, जिसका आंशिक असर हरियाणा के हवा के रुख पर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में तूफान ‘अर्नब’ की एंट्री से बदलेगा मौसम, बारिश मचाएगी आफत

29 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। यदि पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के प्रभाव से आने वाली नमी वाली हवाएं एक साथ मिलती हैं, तो प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और दिवाली तक ठंड का असर काफी बढ़ जाएगा।

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।