छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल असर: बस्तर में हल्की बारिश, कई इलाकों में 3 डिग्री तक गिरेगा पारा

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: चक्रवाती तूफान मुरासु के असर से बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटे में आसमान साफ होने के साथ न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे प्रदेश में रातें ठंडी होने लगेंगी।

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट, Mausam Breaking (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। चक्रवाती तूफान मुरासु के असर से गुरुवार को बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं, अगले 24 घंटे में आसमान साफ होने के साथ न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

इससे प्रदेश में रातें ठंडी होने लगेंगी और हल्की ठंड का अहसास बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

मुरासु का असर कमजोर, किसानों को राहत: चक्रवाती तूफान मुरासु का असर 5 नवंबर तक ही रहने की संभावना है। तूफान अपेक्षाकृत कमजोर रहने के कारण प्रदेश में व्यापक बारिश नहीं हुई।

इससे फसल कटाई का इंतजार कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिली है। मौसम का असर साइक्लोन अर्नब जैसा व्यापक नहीं रहा।

हालांकि, पिछले 24 घंटे के दौरान बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। पखांजूर में 8 सेमी, सुकमा में 7 सेमी, कोंटा में 5 सेमी और माना में 4 सेमी बारिश हुई।

वहीं, लोहंडीगुड़ा, रायपुर, गादीरास और पिथौरा में 2-2 सेमी पानी बरसा। लाभांडी, छिंदगढ़, जगरगुंडा और मोहला में एक-एक सेमी बारिश दर्ज की गई।

रायपुर सबसे गर्म, अंबिकापुर में सबसे कम तापमान: प्रदेश में तापमान की बात करें तो रायपुर 30.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

हालांकि, यह सामान्य से करीब ढाई डिग्री अधिक है। मौसम खुलने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

आउटर इलाकों में शहर से ज्यादा रहेगी ठंड: राजधानी रायपुर में भी तापमान में गिरावट के साथ रातें ठंडी होने लगेंगी। शहर के आउटर इलाकों में ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा।

पिछले सप्ताह अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं, रायपुर के लाभांडी इलाके में न्यूनतम तापमान मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर की तुलना में 2 से 3 डिग्री कम रहता है।

इसके पीछे आसपास खेत और हरियाली होना एक वजह है, जबकि मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के आसपास कंक्रीट की इमारतें अधिक हैं।

गुरुवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Priya Verma

Priya Verma, Mausam Breaking की Hindi Editorial Team से जुड़ी हैं। वे विभिन्न राज्यों और शहरों के मौसम पूर्वानुमान, बारिश की संभावना, तापमान में बदलाव और स्थानीय मौसम परिस्थितियों से संबंधित खबरों को सरल हिंदी में प्रस्तुत करती हैं। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य technical weather information को आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना है।

Website

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

चक्रवात अलर्ट

मौसम श्रेणियाँ