हिमाचल मौसम 10-11 नवंबर बारिश बर्फबारी, Mausam Breaking (हिमाचल प्रदेश): मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 10 और 11 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में मौसम बड़ा बदलाव ले सकता है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के मध्य पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की जा सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 9 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। इस दौरान पहाड़ों में खिली धूप के कारण दिन का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।
10 और 11 नवंबर को प्रदेश के कई इलाकों में मौसम खराब हो सकता है। मध्य पर्वतीय इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बताए गए हैं।
11 नवंबर को बर्फबारी मुख्य रूप से लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा की ऊंची चोटियों तक सीमित रहने का अनुमान है।
बारिश और बर्फबारी के बाद पूरे हिमाचल में कड़ाके की शीत लहर चल सकती है, जिससे न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।
शिमला में बर्फबारी को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि फिलहाल शिमला में बर्फ गिरने के आसार कम नजर आ रहे हैं। उनके अनुसार यदि शिमला या प्रदेश के किसी प्रमुख शहर में बर्फबारी की संभावना बनेगी, तो विभाग चार-पांच दिन पहले सूचना जारी करेगा।


