आंध्र प्रदेश चक्रवात मुरासु प्रभाव कम, Mausam Breaking (अमरावती, आंध्र प्रदेश): आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का प्रभाव काफी कम हो गया है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
केंद्र ने बताया कि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश कम हो गई है और फिलहाल भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। बृहस्पतिवार सुबह तक ज्यादातर स्थानों पर बारिश का दौर लगभग थम गया, और दक्षिणी तटीय क्षेत्र के कुछ स्थानों पर ही बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई।
केंद्र के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह बारिश का रुख नेल्लोर जिले की ओर हो गया, लेकिन वहां भी हल्की से मध्यम बारिश ही हुई। रायलसीमा समेत राज्य के ज्यादातर जिलों में बहुत कम या बिल्कुल बारिश दर्ज नहीं की गई।
केंद्र ने कहा, ‘‘राज्य में चक्रवात ‘मुरासु’ का प्रभाव काफी हद तक कम हो गया है। ज्यादातर इलाकों में बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं और भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।’’
चक्रवात का प्रभाव हालांकि काफी हद तक कम हो गया है, लेकिन निचले इलाकों और नालों, नहरों तथा जलाशयों के निकट रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।




