राजस्थान में दिवाली तक कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताज़ा पूर्वानुमान

राजस्थान मौसम दिवाली 2026 IMD पूर्वानुमान: मौसम विभाग के अनुसार 6 से 19 नवंबर के बीच राज्य में मुख्यत: शुष्क मौसम रहने, अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है। पहले और दूसरे सप्ताह में वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना जताई गई है।

राजस्थान मौसम दिवाली 2026 IMD पूर्वानुमान, Mausam Breaking (राजस्थान): राजस्थान में 6 से 19 नवंबर तक मौसम कैसा रहेगा, इसका पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने, अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।

पहले और दूसरे सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन न होने की भी संभावना जताई है।

दीपावली तक राज्य में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक राज्य में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा।

पिछले सप्ताह राजस्थान में सामान्य वर्षा 0.9 एमएम के मुकाबले 1.9 एमएम दर्ज हुई, जो सामान्य से 115 प्रतिशत अधिक है। पूर्वी राजस्थान में सामान्य वर्षा 0.8 एमएम के मुकाबले 4.2 एमएम दर्ज हुई, जो सामान्य से 398 प्रतिशत अधिक है।

5 नवंबर को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जैसलमेर का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर शहर का 35.6 डिग्री सेल्सियस और चूरू का 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान में सबसे कम माउंट आबू में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस, सीकर का 13.2, सिरोही का 13.4 और भीलवाड़ा का 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

जयपुर में 5 नवंबर को सुबह मौसम सुहावना रहा और दिन बढ़ने के साथ गर्मी महसूस हुई। आसमान पूरी तरह साफ रहा।

जयपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई थी। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने और कुछ शहरों के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।

Neha Singh

Neha Singh, Mausam Breaking में Senior Copy & SEO Editor हैं। वे articles की भाषा, headline clarity, search intent, internal linking और overall readability पर काम करती हैं। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी search engines के लिए technically clear होने के साथ-साथ पाठकों के लिए भी उपयोगी और स्वाभाविक बनी रहे।

Website

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

चक्रवात अलर्ट

मौसम श्रेणियाँ