नागपुर कृषि विभाग , मौसम ब्रेकिंग (नागपुर): नागपुर शहर में कम बारिश और अल नीनो के प्रभाव के चलते उपजी सूखाग्रस्त स्थिति को देखते हुए नागपुर कृषि विभाग ने किसानों से रबी सीजन में पानी का सोच-समझकर और कार्यकुशलता से उपयोग करने की अपील की है। नागपुर जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी डॉ.
अर्चना कड़ ने किसानों से आग्रह किया है कि वे उपलब्ध जल भंडार, मिट्टी के प्रकार और स्थानीय मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर ही फसलों की बुआई करें।
विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि कम पानी में पकने वाली फसलों जैसे चना, करडी, अलसी, तिल, ज्वार, बाजरा, मक्का और सूरजमुखी को प्राथमिकता दें। पौष्टिक चिया और पशुओं के लिए चारा फसलों का भी बेहतर नियोजन करने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें: पलामू में मडुआ की खेती से बदल रही तस्वीर, 400 से अधिक महिलाएं जुड़ीं
गेहूं जैसी अधिक पानी मांगने वाली फसलों का रकबा उपलब्ध जलस्रोत के हिसाब से ही तय करने के निर्देश दिए गए हैं।
संतरे के बगीचों में नमी बनाए रखने के लिए आच्छादन का उपयोग करने पर विशेष जोर दिया गया है। बुआई से पहले खेत की नमी, कुओं और बोरवेल के जलस्तर का सही आकलन करने की बात कही गई है।
पानी की निश्चित उपलब्धता न होने पर ज्यादा पानी मांगने वाली फसलों को बड़े पैमाने पर लगाने से बचने की सलाह दी गई है।
ड्रिप और संप्रिंकलर जैसी सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों का अधिकतम उपयोग करने को कहा गया है। खेत में नमी बनाए रखने के लिए समय पर निराई-गुड़ाई और अंतर-मशक्कत करने के निर्देश हैं।
विदर्भ में चने की कटाई के बाद खाली खेतों में उपलब्ध नमी का उपयोग कर रबी ज्वार उगाना एक बेहतरीन विकल्प बताया गया है।









