रतिया एसडीएम कार्यालय पर किसानों का प्रदर्शन, बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का मांगा मुआवजा

रतिया में किसानों का प्रदर्शन: फतेहाबाद जिले के रतिया में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति हरियाणा की ब्लॉक रतिया कमेटी के बैनर तले किसानों ने एसडीएम कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रदर्शन के बाद सीएम को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को ज्ञापन.

प्रतीकात्मक तस्वीर: रतिया में किसानों का प्रदर्शन
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: EqualStock IN / Pexels

रतिया में किसानों का प्रदर्शन, मौसम ब्रेकिंग (रतिया): फतेहाबाद जिले के रतिया में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति हरियाणा की ब्लॉक रतिया कमेटी के बैनर तले किसानों ने एसडीएम कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

किसानों ने प्रदर्शन के बाद सीएम को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जिसमें किसानों ने हर प्रभावित किसान को एक लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की। समिति नेताओं ने खराब हुई फसलों की विशेष गिरदावरी करवाकर जल्द राहत राशि जारी करने की भी मांग की और प्रदर्शन की अगुवाई ब्लॉक प्रधान गुरलाल नथवान तथा जिला उपप्रधान गग्गी चहल ने की।

किसान नेताओं ने बताया कि खेती की बढ़ती लागत, महंगे बीज, खाद और अन्य खर्चों के कारण किसान पहले से ही आर्थिक परेशानी में हैं और ऐसे में बरसात तथा ओलावृष्टि से फसलें खराब होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। समिति के राज्य प्रधान मनदीप नथवान ने चेतावनी दी कि अगर किसानों की मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो 3 नवंबर को डीसी कार्यालय का घेराव किया जाएगा और उन्होंने किसानों से एकजुट होने की अपील की।

यह भी पढ़ें: पलामू में मडुआ की खेती से बदल रही तस्वीर, 400 से अधिक महिलाएं जुड़ीं

इस मौके पर जिला प्रधान ओमप्रकाश, सुखदीप रंधावा, गगन मान हड़ोली, पाल संधू, इंद्रजीत समरा, हाकम खाई, प्रगट खोखर, प्रेम खोखर, प्रदीप शेखूपुर, जरनैल रतिया, रूप खोखर, दुल्ला खोखर, गुरप्रीत एमसी, सुखविंदर सिंह, रमेश कुमार और जगतार सिंह हड़ोली सहित अनेक किसान मौजूद रहे। मजदूर यूनियन के प्रधान राजा सिंह ने भी इस प्रदर्शन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें: नागपुर में अल नीनो और सूखे का संकट: कम पानी में लें बंपर पैदावार

यह भी पढ़ें: Aloo Ki Kheti Mein Na Karein Ye 3 Galtiyan: जानें आलू की खेती में किन गलतियों से घट सकती है पैदावार

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।