उत्तर प्रदेश ठंड की शुरुआत लखनऊ कोहरा प्रदूषण, Mausam Breaking (लखनऊ, उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह की हवा में नमी और हल्की धुंध महसूस हो रही है।
जागरण टीम, लखनऊ के अनुसार सुबह हवा में नमी का स्तर 88 फीसदी हो गया है। सुबह और शाम को हल्की धुंध और कोहरा पड़ना शुरू हो गया है, जिससे ठंड महसूस होने लगी है।
गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लखनऊ में प्रदूषण का स्तर ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है। बदलते मौसम और प्रदूषण से सावधानी बरतने की अपील की गई है।



