राजस्थान से MP तक लुढ़का पारा, कई राज्यों में बारिश का अनुमान; जानें दिल्ली-हिमाचल का हाल

आज का मौसम 6 नवंबर उत्तर भारत ठंड बारिश: आज का मौसम 6 नवंबर: उत्तर भारत में सुबह-शाम और रात में ठंड बढ़ने लगी है, कई राज्यों में तापमान गिरा है। दिल्ली में 9 नवंबर तक हल्का कोहरा रह सकता है, जबकि दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बारिश का अनुमान है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मौसम सुहावना है।

आज का मौसम 6 नवंबर उत्तर भारत ठंड बारिश, Mausam Breaking: उत्तर भारत में अब सुबह-शाम और रात में ठंड का अहसास होने लगा है। कई राज्यों में सुबह और रात में तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी है।

वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में अब भी मूसलाधार बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ने मौसम सुहावना बना दिया है।

इसी बीच मौसम विभाग ने 6 नवंबर यानी आज के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।

देश की राजधानी दिल्ली की हवा लगातार बहुत खराब होती जा रही है। दिल्ली में 9 नवंबर तक हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।

इसके बाद 10 और 11 नवंबर को सुबह-सुबह हल्का कोहरा या धुंध छा सकती है। राज्य में अधिकतम 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम और रात में ठंड महसूस की जाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य में ठंड और बढ़ेगी।

यहां कोहरे के अलावा धुंध की भी दस्तक रहेगी और तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

बिहार में आज मौसम सामान्य रहने का अनुमान है और किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। सुबह कुछ जगहों पर हल्की धुंध रह सकती है।

सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होगी।

झारखंड में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ रहा है। दिवाली तक राज्य में मौसम खुला रहेगा, इसके बाद 9, 10 और 11 नवंबर को मौसम का मिजाज बदल सकता है और बारिश हो सकती है।

पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में भी इस दौरान बारिश हो सकती है। ओडिशा में कल मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

राजस्थान में आज ज्यादातर हिस्सों में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होगी।

पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के कुछ शहरों में रात के तापमान में गिरावट से सर्दी का अहसास बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में कहीं भी आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है।

दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय आंध्र प्रदेश में 11 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। केरल में 8 नवंबर तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कल कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत में अगले हफ्ते मौसम सक्रिय होगा। अरुणाचल प्रदेश में 9 से 11 नवंबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है।

असम और मेघालय में 8 से 11 नवंबर तक बारिश का अनुमान है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है।

8 और 9 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। इन जिलों के 3300 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा, जबकि 9-10 नवंबर को ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात भी हो सकता है।

जम्मू-कश्मीर में आज हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

Neha Singh

Neha Singh, Mausam Breaking में Senior Copy & SEO Editor हैं। वे articles की भाषा, headline clarity, search intent, internal linking और overall readability पर काम करती हैं। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी search engines के लिए technically clear होने के साथ-साथ पाठकों के लिए भी उपयोगी और स्वाभाविक बनी रहे।

Website

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

चक्रवात अलर्ट

मौसम श्रेणियाँ