चक्रवाती तूफान मुरासु छत्तीसगढ़ बारिश अलर्ट, Mausam Breaking (छत्तीसगढ़): चक्रवाती तूफान मुरासु का असर अब छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देने लगा है। राजधानी रायपुर में तेज बारिश हो रही है।
दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के बाद शाम को धुंध भी देखने को मिली।
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 3 नवंबर को प्रदेश के 19 जिलों और 4 नवंबर को 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। जानकारी के मुताबिक, चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश के ओंगोल के पास तट से टकराया।
इस दौरान हवाओं की रफ्तार करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई।
तूफान के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। आंध्र प्रदेश में आए इस तूफान का असर अब छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आकाशीय बिजली तथा तेज हवाओं से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।











