झारखंड मौसम पांच दिन तापमान गिरावट, Mausam Breaking (झारखंड): झारखंड में अब मौसम के मिजाज में बदलाव दिखने लगा है। राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में आने वाले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है, जिससे सुबह और देर रात ठंड का असर बढ़ेगा।
इसके अलावा, रांची के आसपास के घाटी क्षेत्रों में कुहासा और धुंध का असर भी महसूस किया जाने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, अगले पांच दिनों में राज्य के न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ेगी।
दिन में आसमान साफ रहने और धूप निकलने की उम्मीद है। 6 से 8 नवंबर के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा या धुंध छाने के बाद मौसम साफ रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे में जगन्नाथपुर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लातेहार में सबसे कम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।









