दिल्ली-एनसीआर मौसम, मौसम ब्रेकिंग (दिल्ली-एनसीआर): मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्तूबर की सुबह और दोपहर के दौरान हल्की बारिश के एक से अधिक दौर आने की संभावना है। कई स्थानों पर बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
कुछ जगहों पर मध्यम बारिश भी हो सकती है और इस दिन अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक नीचे रह सकता है, जिससे दिन में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा महसूस होगा।
आगामी 30 अक्तूबर को भी बारिश के आसार बने रहेंगे और शुक्रवार को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। आसमान में आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं तथा सुबह से दोपहर बाद तक हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली मौसम: आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट, गिरेगा पारा
इस दिन अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री कम रहने का अनुमान है। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है और दोपहर में हवा की गति 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री ऊपर 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा, लेकिन अगले दो दिनों तक तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है जिससे दिल्लीवालों को सर्द मौसम का अहसास होगा।
यह भी पढ़ें: लोहरदगा में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी, एलपीएल का आज का मैच स्थगित








